Posts

Showing posts from May, 2021

Corona vaccine dose available without registration

 सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली  ———————— बिना स्लॉट बुक किए 45 प्लस वालों का पहली डोज़ का वैक्सीनेशन कल स्टेडियम में प्रात: दस बजे से।  ————————————- बरेली, 17 मई। ज़िलाधिकारी श्री नितीश कुमार के निर्देश पर कल दिनांक 18 मई को स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रात: दस बजे से 45 से अधिक वर्ष से अधिक के लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जाएगी।  यह जानकारी ज़िला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ आरएन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में एक मेबाइल वैन और मेडिकल स्टाफ रहेगा। पैंतालीस प्लस के वे लोग जो किन्हीं कारणों से स्लॉट बुक नहीं करा पाए हैं, वे स्वयं अपना आधार कार्ड साथ लाकर स्टेडियम में वैक्सीन लगवा सकते हैं। उसी समय उनका पंजीकरण कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दूसरी डोज़ वैक्सीन के लिए पैंतालीस प्लस के वही लोग आएं जिन्हें पहली डोज़ लगे हुए 84 दिवस हो चुके हैं। वैक्सीनेशन प्रात: दस बजे से शाम चार बजे तक होगा।                        ————————